एक आईएएस को अतिरिक्त प्रभार जबकि एक एचसीएस का तबादला

Font Size

चंडीगढ़, 23 अप्रैल : हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी के स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अंबाला के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) व नगर परिषद अंबाला सदर के प्रशासक सचिन गुप्ता को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ-साथ अंबाला कैंट का उपमंडल अधिकारी तथा अंबाला कैंट में एक्साइज्ड एरिया में सरकारी भूमि के प्रबंधन के लिए एस्टेट ऑफिसर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एचसीएस अधिकारी अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), प्राथमिक शिक्षा और स्कूल शिक्षा विभाग की अतिरिक्त सचिव वंदना दिसोदिया को प्लानिंग विभाग का अतिरिक्त सचिव लगाया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page