हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा व उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव, मेदांता में भर्ती

Font Size

नई दिल्ली। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा एवं उनकी पत्नी आशा हुड्डा दोनों की पूर्ण टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है । उन्हें इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि उनकी स्थिति सामान्य है। उन्होंने पिछले दिनों में उनसे संपर्क आने वालों को भी सावधानी बरतने और अपनी कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी है।

यह जानकारी श्री हुड्डा ने स्वयं साझा की है उन्होंने ट्विटर पर जारी अपने संदेश में कहा है कि ” प्रारंभिक लक्षण दिखते ही RTPCR जाँच करवाने पर मेरी और मेरी पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है।”

उन्होंने कहा है कि ” डाक्टरों की सलाह पर हम मेदांता अस्पताल में उनकी निगरानी में हैं, फिलहाल हमारे सभी पैरामीटर्स सामान्य हैं।

पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोग कृपया अपनी जाँच करा लें।”

Table of Contents

You cannot copy content of this page