अपहरण व दुष्कर्म के मामले का आरोपी गिरफ्तार

Font Size

जुरहरा, रेखचन्द्र भारद्वाज: स्थानीय थाना पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव बमनवाडी थाना जुरहरा निवासी एक व्यक्ति ने सराह थाना मुडकटी जिला पलवल हरियाणा निवासी असगर उर्फ गांन्धी पुत्र फजरू वगैराह 9 जनों के खिलाफ उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर ले जाने व दुष्कर्म करने का मामला 22 जनवरी 2018 को थाना जुरहरा पर दर्ज कराया था।

इसमें जुरहरा थानाधिकारी राजवीर सिंह द्वारा मामले की जांच के बाद उक्त मामले के आरोपी असगर उर्फ गांधी पुत्र फजरू जाति मेव निवासी सराह थाना मुडकटी जिला पलवल हरियाणा को गिरफ्तार किया है।

You cannot copy content of this page