राष्ट्रपति ने मोहम्मद गौस शुकुरे कमल को कर्नाटक उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया

Font Size

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 224 के खंड (1) द्वारा प्रदत्तशक्ति के प्रयोग में मोहम्मद गौस शुकुरे कमल को कर्नाटक उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया है। कानून एवं विधि मंत्रालय के विधि विभाग द्वारा आज इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की गई है।

मोहम्मद गौस शुकुरे कमल ने 23 वर्षों से अधिक समय से कर्नाटक उच्च न्यायालय तथा बेंगलुरु के अधीनस्थ न्यायालयों में प्रैक्टिस किया है। वह दीवानी, आपराधिक, संवैधानिक, श्रम, आर्बिट्रेशन, राजस्व तथा वक्फ मामलों में प्रैक्टिस करते हैं।   

Table of Contents

You cannot copy content of this page