महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, तमिलनाडु और गुजरात में कोरोना के मामलों में वृद्धि जारी , एक दिन में 12 हजार नए मामले

Font Size

नई दिल्ली।।भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्या आज 1.68 लाख (1,68,358) हो गई है, क्योंकि पिछले 24 घंटों में देश में 12,286 नए मामले दर्ज हुए हैं। भारत में मौजूदा सक्रिय मामलों की संख्या देश के कुल संक्रमित मामलों की केवल 1.51 प्रतिशत है।

80.33 प्रतिशत नए मामले में से 5 राज्यों से हैं।

महाराष्ट्र में कल लगातार सबसे अधिक 6,397 नए मामले दर्ज हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में 1,938 और पंजाब में 633 नए मामले सामने आए हैं। कुल सक्रिय मामलों में अकेले महाराष्ट्र और केरल राज्यों का 67.84 प्रतिशत योगदान है।

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0016IKC.jpg?w=715&ssl=1

केन्‍द्र सरकार अधिक संख्‍या में सक्रिय मामले दर्शाने वाले और अधिक संख्‍या में कोविड के नए मामलों में बढ़ोतरी की जानकारी देने वाले राज्‍यों/ केन्‍द्र शासित प्रदेशों के साथ लगातार परामर्श कर रही है। राज्‍यों/ केन्‍द्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए लगातार कड़ी निगरानी करने की सलाह दी गई है। प्रभावी परीक्षण, व्‍यापक ट्रैकिंग, संक्रमित मामलों में तेजी से आइसोलेशन करने और ऐसे मरीजों के नजदीकी संपर्कों को जल्‍द–से-जल्‍द क्‍वारंटीन करने की जरूरत पर जोर दिया गया है।

आठ राज्‍यों में कोविड के दैनिक नए मामलों में तेजी से बढ़ोतरी होने का पता चला है।

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002WJIE.jpg?w=715&ssl=1
https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0033XJ4.jpg?w=715&ssl=1

देश के कुल सक्रिय मामलों में पांच राज्यों का कुल योगदान 84.16 प्रतिशत है। देश के कुल सक्रिय मामलों में अकेले महाराष्ट्र की हिस्सेदारी 46.82 प्रतिशत है। ऐसे मामलों में केरल का योगदान 28.61 प्रतिशत है।

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004GIWQ.jpg?w=715&ssl=1

6 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में साप्ताहिक संक्रमण दर राष्ट्रीय औसत 2.00 प्रतिशत से अधिक है। इस मामले में महाराष्ट्र 10.02 प्रतिशत साप्ताहिक संक्रमण दर के साथ शीर्ष स्थान पर है।

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005QVSE.jpg?w=715&ssl=1

अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज प्रात: सात बजे तक कुल 1,48,54,136 लाभार्थियों को वैक्सीन की खुराक दी गई। इनमें 67,04,613 एचसीडब्‍ल्‍यू को पहली खुराक, 25,97,799 एचसीडब्‍ल्‍यू को दूसरी खुराक तथा 53,44,453 एफएलडब्‍ल्‍यू को दी गई पहली खुराक तथा 45 साल से अधिक के रोगग्रस्त 24,279 लाभार्थियों को पहली खुराक तथा 60 साल से अधिक आयु के 1,82,992 लाभार्थियों को दी गई खुराक शामिल हैं।

कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी खुराक 13 फरवरी, 2021 को उन लाभार्थियों के लिए शुरू हुई थी जिन्हें पहली खुराक प्राप्ति के बाद 28 दिन पूरे हो गए हैं। फ्रंटलाइन कर्मियों (एफएलडब्यू) का टीकाकरण 2 फरवरी 2021 को शुरू हुआ था।

अभी तक 1.07 करोड़ (1,07,98,921) से अधिक लोग कोविड से ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 12,464 मरीज ठीक हुए और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। भारत की रिकवरी दर की 97.07 प्रतिशत है जो दुनिया में सबसे अधिक है।

86.55 प्रतिशत ठीक हुए नए मरीज 6 राज्यों से संबंधित हैं। महाराष्ट्र में कल 5,754 नए मरीज ठीक हुए है। यह संख्या सबसे अधिक है। पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में 3,475 रोगी ठीक हुए हैं जबकि तमिलनाडु में 482 कोविड के मरीज  रोगमुक्त हुए हैं।

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006BJBK.jpg?w=715&ssl=1

पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड से 91 रोगियों की मौत हुईं।

मौत के नए मामलों में छह राज्यों का 85.71 प्रतिशत योगदान है। महाराष्ट्र में कल सबसे अधिक 30 रोगियों की जान गई।  पंजाब में 18  और केरल में 13 लोगों की मौत दर्ज हुई है।

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007FL9F.jpg?w=715&ssl=1

19 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से कोई भी मौत नहीं हुई है। इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के नाम हैं- पश्चिम बंगाल, गुजरात, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड, बिहार, लक्षद्वीप, लद्दाख, सिक्किम, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, नगालैंड,  अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दमन और दीव तथा दादरा और नगर हवेली एवं अरुणाचल प्रदेश।

You cannot copy content of this page