लावारिस अवस्था में खड़ा मिला ट्रैक्टर

Font Size

जुरहरा, रेखचन्द्र भारद्वाजः स्थानीय थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम सहसन-बमनवाडी वालेे रोड पर लावारिस अवस्था में खड़े ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया है।

स्थानीय थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को दिनांक 27.02.2021 को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव बमनवाडी से सहसन की ओर जाने वाले रास्ते में एक ट्रैक्टर स्वराज-735 बिना नम्बरी रंग नीला-सफेद लावारिस अवस्था मेें खडा है। उक्त सूचना पर थानाधिकारी राजवीरसिंह मौके पर पहुंचे तो वहां ट्रैक्टर स्वराज-735 लावारिस अवस्था में खड़ा मिला।


इसके मालिक की तलाश की गई तो किसी ने भी उक्त ट्रैक्टर को अपना होना नहीं बताया है। जानकारी के अनुसार उक्त ट्रैक्टर को चोरी का होना बताया जा रहा है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page