भारत में टीकाकरण की संख्या 1.17 करोड़ से अधिक हुई

Font Size

नई दिल्ली : देश में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 1.50 लाख से नीचे है। आज इनकी संख्‍या 1,47,306 पर पहुंच गई है। देश में कुल पुष्टि वाले मामलों की संख्‍या कुल मामलों की 1.34 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 10,584 नए दैनिक मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि इसी दौरान ठीक होने वाले मामलों की संख्या 13,255 रही। इसने कुल सक्रिय मामलों में 2,749 मामलों की गिरावट दर्ज की गई।

भारत की दैनिक पॉजिटिव दर 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001HF9T.jpg?w=715&ssl=1

भारत में दैनिक नई मौतों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में 78 मौतें हुईं।

21 राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे में कोई नई मृत्‍यु नहीं हुई है। ये राज्य हैं मध्य प्रदेश, असम, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, गोवा, हिमाचल प्रदेश, पुदुचेरी, लक्षद्वीप, मणिपुर, सिक्किम, त्रिपुरा, लद्दाख, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, दमन और दीव और दादरा और नगर हवेली हैं।

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0024D8O.jpg?w=715&ssl=1

 22 फरवरी, 2021 (टीकाकरण अभियान का 38 वां दिन) आज सुबह 8 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल 2,44,877 सत्रों के माध्यम से 1,17,45,552 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया है। इनमें 64,51,251 स्वास्थ्यकर्मी (पहली खुराक), 12,58,177 स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी खुराक) और 40,36,124 फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली खुराक) शामिल हैं।

कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी खुराक 13 फरवरी, 2021 को उन लाभार्थियों के लिए शुरू हुई, जिन्होंने पहली खुराक प्राप्त होने के 28 दिन पूरे हो चुके हैं। फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण 2 फरवरी 2021 को शुरू हुआ।

 क्र. सं. राज्य /केंद्र शासित प्रदेशटीकाकरण के लाभार्थी
पहली खुराकदूसरी खुराककुल खुराक
1अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह5,4421,8707,312
2आंध्र प्रदेश4,27,4441,02,3765,29,820
3अरुणाचल प्रदेश21,3185,33226,650
4असम1,65,11013,9921,79,102
5बिहार5,26,15956,7915,82,950
6चंडीगढ़14,1981,08915,287
7छत्तीसगढ़3,50,71628,1863,78,902
8दादर और नगर हवेली5,0192525,271
9दमन और दीव1,7672542,021
10दिल्ली3,15,84122,7883,38,629
11गोवा15,5421,26916,811
12गुजरात8,24,11973,5478,97,666
13हरियाणा2,13,80241,8112,55,613
14हिमाचल प्रदेश96,27812,4121,08,690
15जम्मू और कश्मीर2,10,5449,3152,19,859
16झारखंड2,61,33913,3942,74,733
17कर्नाटक5,53,8881,40,0766,93,964
18केरल4,05,69756,2324,61,929
19लद्दाख6,6106107,220
20लक्षद्वीप2,3335912,924
21मध्य प्रदेश6,43,27732,1246,75,401
22महाराष्ट्र9,16,97768,9789,85,955
23मणिपुर41,7991,79843,597
24मेघालय25,99896026,958
25मिजोरम15,7493,05218,801
26नगालैंड23,3914,41827,809
27ओडिशा4,43,4011,22,7415,66,142
28पुडुचेरी9,35698110,337
29पंजाब1,27,52820,5381,48,066
30राजस्थान7,82,71062,1838,44,893
31सिक्किम13,38477514,159
32तमिलनाडु3,49,52736,0733,85,600
33तेलंगाना2,81,3651,05,9363,87,301
34त्रिपुरा84,25415,06699,320
35उत्तर प्रदेश11,40,75486,02112,26,775
36उत्तराखंड1,33,6369,6821,43,318
37पश्चिम बंगाल6,73,93969,6517,43,590
38अन्य3,57,16435,0133,92,177
 कुल1,04,87,37512,58,1771,17,45,552

टीकाकरण अभियान के 38वें दिन (22 फरवरी, 2021) को 6,28,696 वैक्सीन खुराक दी गई। जिनमें से, 3,38,373 (एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू) लाभार्थियों के लिए टीके की पहली खुराक 12,560 सत्रों में दी गई और 2,90,323 एचसीडब्ल्यू को वैक्सीन की दूसरी खुराक प्राप्त हुई।

कुल 1,17,45,552 वैक्सीन खुराक में से 1,04,87,375 (एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू) को वैक्सीन की पहली खुराक मिली है और कुल 12,58,177 एचसीडब्ल्यू को वैक्सीन की दूसरी खुराक मिली है।

7 राज्यों में कुल वैक्सीन खुराक का 51.66 प्रतिशत केंद्रित है। अकेले उत्तर प्रदेश में यह 10.4 प्रतिशत (12,26,775 खुराक) है।

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003DGLI.jpg?w=715&ssl=1

अन्य राज्यों में टीके की दूसरी खुराक 61.15 प्रतिशत है। अकेले कर्नाटक में यह 11.13 प्रतिशत (1,40,076 खुराक) है।

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004YKXJ.jpg?w=715&ssl=1

भारत की ठीक होने वालों की कुल संख्या आज 1.07 करोड (1,07,12,665) हो गई है। रिकवरी दर आज 97.22 प्रतिशत है। कुल ठीक होने वाले मामलों और सक्रिय मामलों के बीच अंतर लगातार बढ़ रहा है और यह आज 10,565,359 है।

ठीक होने वाले नए मामलों में से 86.56 प्रतिशत 6 राज्यों में हैं।

महाराष्ट्र में 5,035 नए मामले एक दिन में ठीक हुए। पिछले 24 घंटों में केरल में 5,037 और इसके बाद तमिलनाडु में 461 लोग ठीक हुए।

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0059YY4.jpg?w=715&ssl=1

6 राज्यों में 84 प्रतिशत नए मामले सामने आए हैं।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 5,210 दैनिक नए मामले सामने आए। इसके बाद केरल में 2,212 जबकि तमिलनाडु में 449 नए मामले सामने आए हैं।

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006Z451.jpg?w=715&ssl=1

छह राज्यों में कोविड से होने वाली नई मौतों का 84.62 प्रतिशत हिस्सा रहा। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 18 मौतें हुई। इसके बाद केरल में 16 मौतें और पंजाब में 15 मौतें हुईं।

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007HGXJ.jpg?w=715&ssl=1

You cannot copy content of this page