जुरहरा कस्बा सहित ग्रामीणांचल में हर्ष-उल्लास से मना 72 वां गणतंत्र दिवस, सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रगान के साथ हुआ झंडारोहण

Font Size

जुरहरा,(भरतपुर ) रेखचंद भारद्वाजः जुरहरा कस्बा सहित ग्रामीण अंचल में मंगलवार को 72 वां गणतंत्र दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया गया। कस्बा जुरहरा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपतहसील कार्यालय पर वरिष्ठ सहायक शैलेश शर्मा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया इस दौरान हासिम पटवारी, भामाशाह श्रीमती कमला सैनी, पूरन सैनी, रमेश सैनी, साजिद जुरहरी, रवि सैनी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कन्हैया लाल शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

वहीं थाना परिसर पर थानाधिकारी राजवीर सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर जकरिया खान, विद्युत विभाग कार्यालय पर कर्मचारी पदमसिंह, ग्राम पंचायत कार्यालय पर सरपंच लक्ष्मण साहू, राजकीय आयुर्वेद औषधालय पर आयुर्वेद अधिकारी नरेश गोपाल वार्ष्णेय, राजकीय पशु चिकित्सालय पर पशु चिकित्सक नीरज गुप्ता, राजकीय कस्तूरबा आवासीय विद्यालय जुरहरा में मोनिका पाराशर, राजकीय सीनियर श्री बाबूनाथ स्वामी विद्यालय में कार्यवाहक प्रधानाचार्य तैय्यब हुसैन के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालयों पर कोविड-19 गाइडलाइन का भी पूरी तरह पालन किया गया।

Table of Contents

You cannot copy content of this page