गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल सत्यदेव नारायण पंचकूला में जबकि सीएम मनोहर लाल पानीपत में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे

Font Size

चंडीगढ़, 10 जनवरी : हरियाणा में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस गौरवपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य पंचकूला में जबकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल पानीपत में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। हरियाणा राजभवन, चण्डीगढ़ में इसी दिन सायंकाल ‘एट होम’ का भी आयोजन किया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता यमुनानगर, उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा महेन्द्रगढ (नारनौल),उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अंबाला, शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुरुग्राम, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा रेवाड़ी, बिजली मंत्री रणजीत सिंह भिवानी, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल रोहतक और सहकारिता मंत्री डॉ.बनवारी लाल नूंह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसी प्रकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओम प्रकाश यादव झज्जर, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा फतेहाबाद, पुरातत्व-संग्रहालय एवं श्रम-रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक सिरसा तथा खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह पलवल में ध्वजारोहण करेंगे।

 करनाल मंडल के आयुक्त करनाल में, अम्बाला मंडल के आयुक्त कुरुक्षेत्र में, रोहतक मंडल के आयुक्त सोनीपत में, फरीदाबाद मंडल के आयुक्त फरीदाबाद में, हिसार मंडल के आयुक्त हिसार में, कैथल के उपायुक्त कैथल में, जींद के उपायुक्त जींद में तथा चरखी दादरी के उपायुक्त चरखी दादरी में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

You cannot copy content of this page