अगले दो सप्ताह में कैसा रहेगा मौसम ?

Font Size

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार:

पहले सप्ताह के लिए बारिश: (24 से 30 दिसंबर2020)

  • 26 तारीख से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है जिसके कारण जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में काफी भारी बारिश  / बर्फबारी हो सकती है; हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में छिटपुट बारिश / बर्फबारी हो सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत के निकटवर्ती मैदानी भागों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 27-28 दिसंबर, 2020 के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत के समीपवर्ती मैदानी इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है।
  • दूसरे सप्ताह के दौरान पूर्व से चलने वाली हवाओं के कारण तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में  बारिश होने की संभावना है।
  • कुल मिलाकर, तमिलनाडु और दक्षिण केरल को छोड़कर देश के मैदानी इलाकों के प्रमुख हिस्सों में सामान्य बारिश हो सकती है जो पहले सप्ताह के दौरान सामान्य से नीचे हो सकती है।
  • पहले सप्ताह के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सामान्य बारिश / बर्फबारी होने की संभावना (अनुलग्नक IV और V)।

दूसरे सप्ताह के लिए बारिश (31 दिसंबर 2020 से 6 जनवरी2021)

  • मध्य भारत और उत्तरी मैदानी इलाकों में नमी की वजह से दूसरे सप्ताह के बाद बारिश होने की संभावना है।
  • दूसरे सप्ताह  के दौरान तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप द्वीपों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। दूसरे सप्ताह के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और भारत के उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाको में सामान्य बारिश / हिमपात होने की संभावना है (अनुलग्नक IV और V)।

पहले और दूसरे सप्ताह के लिए तापमान / कोहरा: (24 दिसंबर 2020-6 जनवरी 2021)

  • पहले सप्ताह के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा देश के प्रमुख हिस्सों में न्यूनतम तापमान 1-3 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों में पहले सप्ताह के दौरान तापमान  सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। (अनुलंग्नक VI)।
  • पहले सप्ताह के मध्य में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के कुछ हिस्सों और उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में शीतलहर चलने की संभावना है। इसी अवधि के दौरान आंतरिक ओडिशा और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना है।
  • दूसरे सप्ताह के दौरान मध्य भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहने की संभावना है। हालांकि, उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने की संभावना है। दूसरे सप्ताह के दौरान ओडिशा और छत्तीसगढ़ के आसपास के इलाकों में तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह सकता है। (अनुलंग्नक VI)।
  • पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना है और सप्ताह के मध्य में उत्तर पश्चिम भारत में जगहों पर शीतलहर चल सकती है।
  • दूसरे सप्ताह के दौरान उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत पहले सप्ताह की तुलना में तापमान में  वृद्धि होगी। (अनुलग्नक VI)।

अधिकतम तापमान:

पहले सप्ताह के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य और आसपास के प्रायद्वीपीय भारत के मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस कम रह सकता है। पहले सप्ताह के दौरान पूर्वी भारत (ओडिशा और छत्तीसगढ़, बिहार) में तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री अधिक रह सकता है।

पहले सप्ताह  के लिए घने कोहरे का पूर्वानुमान

इसी तरह का मौसम दूसरे सप्ताह के दौरान भी जारी सकता है लेकिन पहले सप्ताह की तुलना में (अनुलग्नक  VI और VII) थोड़ी गर्म रह सकता है। पहले सप्ताह के दौरान घना कोहरा लगने के आसार हैं।

25 और 26 दिसंबर, 2020 की सुबह के समय उत्तर प्रदेश और हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा लगने के आसार है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में 29 दिसंबर से घना कोहरा लगने की संभावना है।

चक्रवाती अंश: पहले औऱ दूसरे सप्ताह के दौरान उत्तर हिंद महासागर में किसी तरह के चक्रवाती अंश की कोई संभावना नहीं है।

ज्यादा जानकारी के लिएयहां क्लिक करें

कृपया स्थान विशेष पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए मौसम ऐप (MAUSAM APP), कृषि संबंधी जानकारी के लिए मेघदूत ऐप  (MEGHDOOT APP) और बिजली संबंधी चेतावनी के लिए दामिनी ऐप (DAMINI APP) डाउनलोड करें।

You cannot copy content of this page