पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती व महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस मनाया

Font Size

जुरहरा, (भरतपुर) रेख चन्द्र भारद्वाज : भारतीय जनता पार्टी मंडल जुरहरा के तत्वावधान में शुक्रवार की दोपहर को उपतहसील के ग्राम ऐंचवाड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती व महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस मण्डल अध्यक्ष गजराज आर्य की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई व महाराजा सूरजमल के जीवन चरित्र एवं उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती व महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस मनाया 2

वहीं इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ओर से केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के फायदों के बारे में उपस्थित किसानो को बताया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जवाहर सिंह बेढम, जिला उपाध्यक्ष निहाल सिंह मीणा, अली हुसैन, किशोर तिवारी पार्षद, प्रदीप गोयल पार्षद, जुम्मे खां, रामेश्वर बैसला, धनराज सिंह, नारायणदत्त किरावता, गिरवर सिंह किसान मोर्चा अध्यक्ष, उदय सिंह जिला मंत्री, कंचन जायसवाल पाई युवा मोर्चा संयोजक, प्रेमचंद बामनी, रामपाल, फंटूलाल, विक्रमसिंह ऐंचवाड़ा, आशु खान, अनिल कुमार, जोगिंदर सिंह पूर्व सरपंच, रतन जाट जुरहरा,धर्म सिंह आदि कार्यकर्ता व आसपास के किसान मौजूद थे।

You cannot copy content of this page