राष्ट्रपति कोबिंद, गृह मंत्री शाह सहित कई मंत्रियों से मिले बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री, बिहार के मामले पर हुई चर्चा

Font Size

नई दिल्ली : बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद और रेनू देवी ने पिछले दो दिनों में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित कई वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार मुलाकात की. समझा जाता है कि दोनों मुख्यमंत्रियों ने देश की राजधानी में केंद्रीय मंत्रियों के साथ बिहार से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की। दोनों भाजपा नेताओं का उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद यह पहला दिल्ली दौरा है.

राष्ट्रपति कोबिंद, गृह मंत्री शाह सहित कई मंत्रियों से मिले बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री, बिहार के मामले पर हुई चर्चा 2


बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मिले और उन्होंने बिहार के परिदृश्य में विस्तृत चर्चा की। उल्लेखनीय है कि बिहार के दोनों नेताओं का उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री से भी यह पहली मुलाकात थी।

उन्होंने आज भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, संगठन प्रभारी, बीएल संतोष से भी शिष्टाचार भेंट की और उन्हें अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया। उनके साथ बिहार में राजनीतिक परिदृश्य को लेकर चर्चा हुई.

राष्ट्रपति कोबिंद, गृह मंत्री शाह सहित कई मंत्रियों से मिले बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री, बिहार के मामले पर हुई चर्चा 3

इससे पूर्व बुधवार को उपमुख्यमंत्री रेनू देवी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से हुई मुलाकात की जानकारी भी ट्वीट कर दी है। उन्होंने राष्ट्रपति को सम्मान स्वरूप शॉल भेंट किया। दोनों मुख्यमंत्री केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मिलीं और उन्हें शॉल भेंट कर शिष्टाचार निभाया। वित्त मंत्री से उन्होंने बिहार में चल रही कई बड़ी योजनाओं की प्रगति पर बातचीत की.

राष्ट्रपति कोबिंद, गृह मंत्री शाह सहित कई मंत्रियों से मिले बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री, बिहार के मामले पर हुई चर्चा 4

बिहार की दोनों उपमुख्यमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से भी मिले और उन्हें भी सांस्कृतिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए सम्मान स्वरूप शॉल भेंट किया। इस मुलाकात की जानकारी स्वयं शिक्षा मंत्री निशंक ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। उन्होंने बताया है कि दोनों उप मुख्यमंत्रियों के साथ शिक्षा जगत से जुड़े विविध प्रासंगिक विषयों एवं बिहार के शैक्षणिक परिदृश्य सहित नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पर व्यापक एवं सार्थक चर्चा हुई।

राष्ट्रपति कोबिंद, गृह मंत्री शाह सहित कई मंत्रियों से मिले बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री, बिहार के मामले पर हुई चर्चा 5
राष्ट्रपति कोबिंद, गृह मंत्री शाह सहित कई मंत्रियों से मिले बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री, बिहार के मामले पर हुई चर्चा 6

You cannot copy content of this page