मिट्टी कला बोर्ड की अवधि दो वर्ष बढ़ी

Font Size

चण्डीगढ़, 14 अक्तूबर । हरियाणा सरकार ने हरियाणा मिट्टी कला बोर्ड की कार्यकाल अवधि दो वर्ष के लिए अर्थात 7 दिसम्बर, 2021 तक बढ़ा दी है।

  एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा जारी इस आशय की अधिसूचना सभी मण्डलायुक्तों, उपायुक्तों, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चण्डीगढ़ के रजिस्ट्रार, सभी विभागाध्यक्षों, बोर्डों, निगमों के प्रबन्ध निदेशकों एवं मुख्य प्रशासकों तथा सभी उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) को  प्रेषित की गई है। 

Table of Contents

You cannot copy content of this page