लखनऊ में विधानसभा के सामने महिला ने खुद को आग लगा किया आत्मदाह का प्रयास, हालत गंभीर

Font Size

लखनऊ,13 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को विधानसभा के सामने एक महिला ने अपने ऊपर केरोसिन डाल कर आग लगा कर आत्मदाह का प्रयास किया। महिला ने अपने ऊपर केरोसिन डाल कर आग लगा ली, जिसके उसका शरीर काफी हद तक जल गया है। वारदात के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला महराजगंज की रहने वाली है और उसने अपने पति पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है। जैसे ही महिला ने खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की, तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। डीसीपी सेंट्रल सोमेन वर्मा के मुताबिक अभी शुरुआती जांच की जा रही है। महिला महाराजगंज की रहने वाली है जिसके बारे में बाकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page