ट्रेन से टकरायी पिकअप, बाप व दो बेटों की मौत

Font Size

नालंदा : नालंदा में ट्रेन से पिकअप वैन के टकराने से तीन लोगों की मौत हो गयी। मरनेवालों में बाप के साथ उसके दो बेटे हैं। घटना मंगलवार शाम को बेना थाना क्षेत्र के धमौली-सुपासंग हॉल्ट के पास हुई।

 

हादसे के शिकार हुए विजय यादव (50 वर्ष), संजय यादव (28 वर्ष) और धनंजय यादव बेना थाना क्षेत्र के भंडारी गांव के रहनेवाले हैं। बेना थानाध्यक्ष राजकुमार पासवान ने बताया कि इमली बिगहा से पहले मानव रहित फाटक है। इसी क्रासिंग से पिकअप को गुजरना था। विजय यादव अपने बेटों के साथ भंडारी गांव से नेवारी लेकर हरनौत बेचने जा रहे थे। तभी राजगीर इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। ट्रेन राजगीर से पटना जा रही थी।

 

पुलिस ने बताया कि टक्कर होने के बाद करीब 150 मीटर तक पिकअप वैन खींचती चली गयी। घटना में पिकअप के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी का बड़ा हिस्सा पास ही जमे पानी में चला गया। सभी की लाशें निकाल ली गयीं हैं। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page