मनोहर लाल बोले, कृषि अधिनियम किसानों के लिए कारगर

Font Size

गुरूग्राम , 26 सिंतबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज कहा कि राज्य सरकार के लिए किसानों का हित सर्वोपरि है। प्रधानमंत्री ने 2022 तक किसान की आय दोगुनी करने की योजना बनाई है , उस दिशा में तीन कृषि अधिनियम कारगर सिद्ध होंगे। मनोहर लाल आज गुरूग्राम के लोक निर्माण विश्राम गृह में मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस एक राजनीतिक एजेंडे के तहत कृषि अधिनियमो को लेकर किसानों में भ्रम फैला रही है। उन्होंने कहा कि इन तीनो अधिनियमों की भूमिका सन् -2009 से 2014 के बीच बनी थी, जो वो नही कर पाए थे, आज वह हो गया। इसीलिए राजनीतिक स्वार्थपूर्ति के लिए कांग्रेसियों द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page