महाराष्ट्र के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरने से 10 लोगों की मौत

Font Size

ठाणे, 21 सितम्बर । महाराष्ट्र के ठाणे जिला के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई है। मिल रही जानकारी के मुताबिक अभी भी मलबे में 20 से 25 लोग दबे हुए हैं। मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। 

सूत्रो ने एनडीआरएफ के हवाले से बताया है कि स्थानीय लोगों द्वारा 20 लोगों को बचाया गया है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार कम से कम 20-25 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page