मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तबियत में सुधार

Font Size

चंडीगढ़, 30 अगस्त- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 25 अगस्त, 2020 को मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे, जहां उनका कोविड-19 का इलाज चल रहा है और आज उनका दिन काफी आरामदायक तरीके से बीता । उनके स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण मापदंड सामान्य हैं।

        अस्पताल द्वारा आज जारी एक मेडिकल बुलेटिन में चिकित्सा अधीक्षक डॉ ए. के. दुबे ने बताया कि वह अच्छी तरह से आराम कर रहे हैं और अपनी दैनिक गतिविधियों के बारे में सक्रिय रहते हैं।

        उन्होंने बताया कि डॉक्टर उनके स्वास्थ्य में हो रही प्रगति से खुश हैं। कल मुख्यमंत्री की रक्त और कोविड जांच की जाएगी।

Table of Contents

You cannot copy content of this page