जुरहरा कस्बा क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं पर नहीं लग रहा है अंकुश, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

Font Size

जुरहरा, (भरतपुर )रेखचन्द्र भारद्वाज : जुरहरा थाना पुलिस के गस्त के दावों को धता बताते हुए जुरहरा कस्बा सहित ग्रामीण अंचल में बाइक चोरी सहित सरेराह लूट की घटनाएं आम बात हो गई हैं. स्थानीय थाना पुलिस के द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. इससे जहां क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद हो चले हैं वहीं आमजन में भय का माहौल बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार जुरहरा कस्बा सहित ग्रामीण अंचल में बाइक चोरी की घटनाएं आम हो चली है. आए दिन कहीं न कहीं बाइक चोरी हो जाने की सूचनाएं मिल रही हैं । वहीं बदमाशों द्वारा जुरहरा-कामां रोड पर भी राहगीरों से लूटपाट की कई घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। लेकिन बदमाशों को पुलिस की गश्त का जरा सा भी भय नहीं दिखाई पड़ रहा है. क्षेत्र में आए दिन हो रही इस तरह की घटनाओं से जहां आमजन में भय व शंका का माहौल बना हुआ है वहीं पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page