भाजपा ने दिल्ली में 14 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की

Font Size

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली इकाई में दिल्ली के 14 जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी। पार्टी ने दिल्ली इकाई में संगठनात्मक फेरबदल कर सत्ताधारी पार्टी आम आदमी के खिलाफ बिगुल फूंकने का संकेत दिया है।

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता की ओर से सभी 14 जिला अध्यक्षों की सूची आज जारी की गई। चांदनी चौक के जिला अध्यक्ष विवेक सेठी बनाए गए हैं। नई दिल्ली के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रशांत शर्मा और बाहरी दिल्ली की जिम्मेदारी बजरंग शुक्ला को दी गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री गुप्ता ने सभी नव नियुक्त अध्यक्षों को शुभकामनाएं दी है।

भाजपा ने दिल्ली में 14 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की 2

Table of Contents

You cannot copy content of this page