पीएम नरेंद्र मोदी ने जेटली की पुण्यतिथि पर कहा, मित्र की मुझे बहुत याद आती है

Font Size

नयी दिल्ली 24 अगस्त ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की पहली पुण्यतिथि पर सोमवार को उन्हें याद किया और कहा कि उन्होंने कर्मठतापूर्वक देश सेवा की। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘पिछले साल आज ही के दिन हमने अरुण जेटली जी को खो दिया था। अपने मित्र की मुझे बहुत याद आती है। अरुण जी ने कर्मठतापूर्वक देश सेवा की। उनकी हाजिरजवाबी, बुद्धिमत्ता, कानूनी समझ और शानदार व्यक्तित्व का हर कोई कायल था।’’ जेटली का लंबी बीमारी के बाद 24 अगस्त 2019 को नई दिल्ली में निधन हो गया था।


ट्वीट के साथ प्रधानमंत्री ने राजधानी के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पिछले साल जेटली की याद में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दिए अपने भाषण का वीडियो भी साझा किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने इस मौके पर जेटली को याद किया। अमित शाह ने अरुण जेटली को याद करते हुए ट्वीट किया,”अरुण जेटली जी एक उत्कृष्ट राजनीतिज्ञ, विपुल वक्ता और एक महान इंसान, जिनका भारतीय राजनीति में कोई समानता नहीं थी। “

Table of Contents

You cannot copy content of this page