कोरोना महामारी का असर गणेश महोत्सव पर भी, सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति ने डेढ़ दिन का शुरू किया गणेश महोत्सव

Font Size

विघ्रहर्ता की पूजा-अर्चना कर की कोरोना महामारी से निजात दिलाने की कामना

गुडग़ांव, 22 अगस्त: सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति द्वारा सैक्टर 31 स्थित एक सदस्य के आवास पर डेढ़ दिन के लिए ईको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा की स्थापना कर उत्सव का शुभारंभ किया। गणेश प्रतिमा पूरे विधि-विधान के अनुसार पंडित अशोक कुलकर्णी द्वारा स्थापित की गई। गणेश प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम में समिति से जुड़े पदाधिकारी व सदस्य तथा शहर के गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए। सभी ने गणेश प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर लड्डूओं का भोग भी लगाया।

कार्यक्रम में शामिल हुए गणमान्य व्यक्तियों को समिति के अध्यक्ष मनोज खरड़ आदि ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भेंट की।
कार्यक्रम में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सभी लोगों ने फेस मास्क भी लगाए हुए थे। कार्यक्रम स्थल गणपति बप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरिया के जयघोष से गुंजायमान रहा। इसी प्रकार मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात आदिप्रदेशों के मूल के निवासियों ने भी अपने घरों में गणेश प्रतिमा की स्थापना कर पूजा-अर्चना की और देश में व्याप्त कोरोना वायरस से देशवासियों को निजात दिलाने के लिए विघ्रहर्ता गणेश जी से कामना भी की कि इस महामारी से देश व विश्व को निजात दिलाई जाए।

कोरोना महामारी के कारण गणेशोत्सव को बहुत ही सीमित कर दिया गया है। प्रतिवर्ष यह उत्सव करीब सप्ताह तक विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किया जाता था, जिसमें स्थानीय लोग भी बढ़-चढक़र भाग लेते थे, लेकिन कोरोना के कारण इस बार ऐसा नहीं हो सका है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page