यूपी के कैबिनेट मंत्री व पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन, कोरोना के कारण हुए थे अस्पताल में भर्ती

Font Size

नई दिल्ली-लखनऊ , 16 अगस्त । उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का आज निधन हो गया। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान किडनी में संक्रमण बढ़ गया और उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में रेफर किया गया। यहीं पर इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। चौहान 72 साल के थे।


चेतन चौहान 11 जुलाई को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद इलाज के लिए उन्हें लखनऊ स्थित संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 72 वर्षीय चेतन चौहान का लखनऊ में लगभग महीने भर इलाज चला। इसी दौरान उनके किडनी में संक्रमण बढ़ गया। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें यहां पर लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।


उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया और कहा कि वे जितने लोकप्रिय खिलाड़ी थे, उनते ही लोकप्रिय जन नेता भी थे।
सीएम योगी ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल के मेरे वरिष्ठ सहयोगी और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान जी नहीं रहे। यह मेरे मंत्रिमंडल के सहयोगियों के लिए और उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए एक अपूरणीय क्षति है।’ मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘वे जितने लोकप्रिय खिलाड़ी थे, उतने ही लोकप्रिय जन नेता भी थे। मैंने उनके परिवार के सदस्यों से अभी बात की है। कल चेतन चौहान जी का अंतिम संस्कार होगा। अभी 7 बजे हमारी आकस्मिक कैबिनेट बैठक होगी

Table of Contents

You cannot copy content of this page