महत्वाकांक्षा की पहली वर्षगांठ पर दिया पर्यावरण संरक्षण का उपहार

Font Size

फ़रीदाबाद: 26 जूलाई : महत्वाकांक्षा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी ने अपनी पहली वर्षगांठ पर शहर के जाने माने लोगों के साथ मिलकर पौघरोपण किया। संस्थापक सपना सुरी ने बताया कि यह संस्था एनआईटी -5, फरीदाबाद में पिछले साल से समाज के वंचित बच्चों की शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1950 में जुलाई महीना को “वन महोत्सव ” के महीने के रूप में घोषित किया गया था, इसलिए सोसाइटी ने पौधा रोपण और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए धरती माता के लिए योगदान देने का फैसला किया।

इस अभियान को सफल बनाने के लिए, संस्था के सदस्यों ने फरीदाबाद के लोगों के साथ मिल कर अपने आस-पास पर्यवरण संरंक्षण का संदेश दिया और पौधारोपण किया.  संस्था के सदस्यों द्वारा स्थानीय लोगों को यह समझाया गया कि  COVID-19 की इस महामारी की स्थिति में भी हम सभी पर्यावरण में योगदान दे सकते हैं।

महत्वाकांक्षा की पहली वर्षगांठ पर दिया पर्यावरण संरक्षण का उपहार 2महत्वाकांक्षा की पहली वर्षगांठ पर फरीदाबाद के सम्मानीय लोगों में बी आर भाटिया, अध्यक्ष, फरीदाबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन,  दीप भाटिया , हरियाणा मानवाधिकार सदस्य ,  ए. एस. विरदी , सीनियर ऑफिसर, सी एंड एजी ,  शेखर बेक्टर, नेशनल जिम्नास्टिक कोच,  अशोक सैनी , रिटायर्ड जिला खेल अधिकारी,  दीपिका कपूर, रश्मि गुप्ता,  आदित्य के मोहन,  नमिता भाटिया, आरजे फहीम, राजेश चेची,  दिव्या विरमानी सहित कई प्रमुख व्यक्तियों ने संस्था को बधाई दी. सभी ने इस नेक काम के लिए संस्था को अपना समर्थन देने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर संस्था के सभी सदस्यों ने  कड़ी मेहनत करने और समाज में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

You cannot copy content of this page