परिवर्तन एक प्रयास संस्था ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने वालों को किया सम्मानित

Font Size

गुरुग्राम । परिवर्तन-एक प्रयास ट्रस्ट की तरफ से सेक्टर 4 -7  पर जो लोग स्वेच्छा से यातायात नियमों का पालन कर रहे थे उन्हें सम्मनित किया गया। संस्था की ओर शाम 5 बजे यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करने की दृष्टि से उन्हें सम्मान के रूप में हैंडवाश, सैनिटाइजर व मास्क वितरित किये गए।

परिवर्तन एक प्रयास संस्था ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने वालों को किया सम्मानित 2

परिवर्तन एक प्रयास ट्रस्ट की तरफ से यह तीसरा सप्ताह था जब ट्रैफिक नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को सम्मानित किया गया। परिवर्तन-एक प्रयास की तरफ से रितु कटारिया (मिसेज हरियाणा 2018) ने बताया कि जब तक हम खुद को नहीं बदलेंगे तब तक व्यवस्था में बदलाव नहीं आ सकता। उन्होंने कहा कि इस सकरात्मक प्रयास के साथ हम आगे बढने की कोशिश कर रहे हैं।

परिवर्तन एक प्रयास संस्था ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने वालों को किया सम्मानित 3


साथ ही परिवर्तन एक प्रयास से समाजसेवी एडवोकेट धर्मवीर हिंदुस्तानी ने बताया कि स्मार्ट सिटी बन जाने से हम स्मार्ट नही होंगे बल्कि हमारे व्यवहार स्मार्ट होने से गुरुग्राम शहर अपने आप स्मार्ट हो जाएगा। इसी उम्मीद के साथ इस संस्था के माध्यम से समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाना चाहते हैं। लोगों को ट्रैफिक नियम का पालन करने को प्रोत्साहित कर रहे हैं।साथ ही सड़क पर वाहन चलाने वाले या फिर पैदल चलने वाले को सड़क सुरक्षा के नियम के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं।

परिवर्तन एक प्रयास संस्था ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने वालों को किया सम्मानित 4

इस अभियान से सुमेर सिंह तंवर , चेयरमैन, निगरानी कमेटी भी जुड़े और अभियान की भूरी भूरी प्रशंशा की।
समाज सेवी राजेश बोहरा प्रसिद्ध व्यापारी सदर बाजार
समय समय पर अपना कीमती समय यातायात और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने में देते आये है और आज भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि आगे भी संस्था के अभियान में सहभागी बने रहेंगे।

परिवर्तन एक प्रयास संस्था ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने वालों को किया सम्मानित 5


इस अभियान में अंकित सिंह गुरुग्राम, दीपक कटारिया एडवोकेट, आशीष चौधरी, जगभूषन गुप्ता एडवोकेट ने भी सक्रिय भूमिका अदा की।

परिवर्तन एक प्रयास संस्था ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने वालों को किया सम्मानित 6

You cannot copy content of this page