सचिन पायलट ने कहा : सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं

Font Size

जयपुर । राजस्थान के डिप्टी सीएम और पीसीसी चीफ पद से हटाये जाने के बाद सचिन पायलट ने पहली बार ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है कि सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं।

वहीं मंत्री पद से हटाए जाने वाले विश्वेंद्र सिंह ने भी लिखा है कि वह दिन जिसका वादा है, जो लौह-ए-अज़ल मे लिखा है… हम देखेंगे ! वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर से सचिन पायलट की नेमप्लेट हटा दी गई है। अब गोविंद सिंह डोटासरा की नेमप्लेट लग गई है।

सचिन पायलट ने अपने ट्विटर हैंडल से अपनी प्रोफाइल भी बदल दी है। दूसरी तरफ खबर है कि राजस्थान में कई जिले से अलग अलग पदों से कई नेताओं ने इस्तीफे देने का ऐलान किया है। अभी ऐसे नेताओं  की संख्या बढ़ने वाली है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page