राजस्थान में सचिन पायलट सहित दो अन्य मंत्रियों को बर्खास्त करने का ऐलान , प्रदेश अध्यक्ष पद से भी हटाये गए

Font Size

जयपुर । राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज भी सचिन पायलट नहीं आये। विधायक दल की बैठक में डिप्टी सीएम सचिन पायलट, उनके करीबी पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह और खाद्यमंत्री रमेश मीणा को मंत्रिमंडल से हटाने का ऐलान किया गया। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा नए पीसीसी चीफ होंगे क्योंकि पायलट को अध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है। सुरजेवाला ने कहा कि पायलट को डिप्टी सीएम और पीसीसी चीफ दोनों पदों से हटा दिया है।
कांग्रेस पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा बनाये गया जबकि राजस्थान यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष और सेवा दल के अध्यक्ष भी हटाये गए।

Table of Contents

You cannot copy content of this page