फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के हरियाणा राज्य चैप्टर का गठन : हरभजन सिंह प्रदेश अध्यक्ष बने

Font Size
फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के हरियाणा राज्य चैप्टर का गठन : हरभजन सिंह प्रदेश अध्यक्ष बने 2
सरदार हरभजन सिंह
प्रदेश अध्यक्ष

गुरुग्राम :  फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री ने हरियाणा राज्य चैप्टर के गठन का ऐलान किया है। फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के महानिदेशक दीपक जैन ने बताया कि हरियाणा राज्य चैप्टर का गठन कर दिया गया है. इनमें चैप्टर के प्रदेश अध्यक्ष सहित चार वरिष्ठ पदाधिकारियों की आधिकारिक तौर पर नियुक्ति कर दी गई है.

उन्होंने जानकारी दी कि जिन वरिष्ठ उद्योगपतियों को फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है उनमें गुरुग्राम से हौंडा स्कूटर्स एंड मोटर साइकिल के पूर्व डायरेक्टर सरदार हरभजन सिंह भी शामिल हैं. उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है.  उपाध्यक्ष पद पर यमुनानगर से रमन सलूजा को नियुक्त किया गया है. गुरुग्राम से ही गुड़गांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के पूर्व महासचिव व वरिष्ठ उद्योगपति दीपक मैनी को प्रदेश महासचिव जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री जैन के अनुसार मोहित गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के हरियाणा राज्य चैप्टर का गठन : हरभजन सिंह प्रदेश अध्यक्ष बने 3
दीपक मैनी
प्रदेश महासचिव

 

फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री ( एफआईआई ) के महानिदेशक दीपक जैन ने बताया कि इस औद्योगिक संगठन (एफआईआए) का गठन वर्ष 2014 में राष्ट्रीय स्तर पर किया गया था. यह औद्योगिक संस्था पूरे देश में लगभग 15 राज्यों में उद्योगों से संबंधित वेलफेयर का कार्य कर रही है। वर्तमान में एफ आईआई  की शाखा पूरे विश्व में लगभग 20 देशों में कार्यरत है। विश्व स्तरीय इस संस्था का मुख्य उद्देश्य उद्योगों का वेलफेयर तथा विकास करवाना है.

 

उन्होंने कहा कि हरियाणा चैप्टर का गठन कर दिया गया है तथा हरियाणा चैप्टर के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उद्योगों की वेलफेयर से संबंधित पॉलिसी बनाने में तथा प्रदेश सरकार से तालमेल करके उद्योगों के विकास के लिए सरकार का सहयोग करें।

फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के हरियाणा राज्य चैप्टर का गठन : हरभजन सिंह प्रदेश अध्यक्ष बने 4
रमण सलूजा
प्रदेश उपाध्यक्ष

उल्लेखनीय है कि फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (FII), एक गैर-लाभकारी औद्योगिक संगठन है, जो सरकार और उद्योगों के बीच एक मजबूत माध्यम है। उद्योगपति दीपक जैन ने इस संस्था का गठन  अनुकूल औद्योगिक माहौल मुहैया कराने के लिए भारतीय उद्यमियों,  विदेशी निवेशकों एवं सरकार के बीच तालमेल स्थापित करने के लिए किया . फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (FII) अपनी पारदर्शिता, स्थिरता, प्रतिबद्धता और अखंडता के लिए जाना जाता है। इस संस्था में सफल और सर्वश्रेष्ठ होने के उद्देश्य के साथ स्मार्ट और समर्पित पेशेवर भी शामिल हैं। एफआईआई छोटे, मध्यम और बड़े उद्यमों का अग्रणी प्रतिनिधि संघ है।

फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के हरियाणा राज्य चैप्टर का गठन : हरभजन सिंह प्रदेश अध्यक्ष बने 5
मोहित गुप्ता
प्रदेश कोषाध्यक्ष

You cannot copy content of this page