बीएसएफ के जवान ने खुद को गोली मारी

Font Size

रायपुर, छह जून । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सीमा सुरक्षा बल के एक जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र के अंर्तगत गोड़ा और डोटोमेटा गांव के मध्य बीएसएफ के जवान सुरेश कुमार ने अपनी सर्विस रायफल एके 47 से खुद को गोली मार ली।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में तैनात 157वीं बटालियन के जवानों को शुक्रवार को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। दल के जवान जब शनिवार सुबह वापस लौट रहे थे तब अपने शिविर से लगभग दो सौ मीटर पहले कुमार ने खुद को गोली मार ली जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद अन्य जवानों ने शव को शिविर में पहुंचाया। घटना के कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page