भारत में अब कोरोना मरीजों की संख्या 2 लाख 26 हजार, 9851 नए मरीज मिले और 273 की मौत हो गई

Font Size

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 9,851 नए मामले सामने आए हैं। 24 घंटे में कुल 273 लोगों की मृत्यु हो गई हैं। देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,26,770 हो गई है, इसमें 1,10,960 सक्रिय मामले है जबकि 1,09,462 लोग ठीक/डिस्चार्ज/ हो गए है और अब तक कुल 6,348 की मृत्यु हो चुकी हैं।

देश में कोविड-19 वायरस संक्रमण की रफ्तार लगभग दोगुनी हो चुकी है। कुछ दिनों पूर्व तक औसतन प्रतिदिन 4:00 से 6000 के बीच में नए पॉजिटिव केस मिलने की पुष्टि की जा रही थी जबकि अब यह आंकड़ा लगभग 10,000 के पास पहुंच चुका है। ऐसे में यह समझा जा सकता है कि इतनी तेज गति से या वायरस अब देश में लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स नई दिल्ली की निदेशक डॉ रणधीर गुलेरिया का लगभग 3 सप्ताह पहले दिया गया बयान अब धरातल पर दिखने लगा है । उन्होंने जून और जुलाई के माह को संक्रमण की दृष्टि से भयावह स्थिति में पहुंचने की आशंका जताई थी और अब धीरे-धीरे हालात उसी ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं।

हालांकि स्वास्थ विभाग अभी संक्रमण की रफ्तार भरने के औसत दर को दुनिया के अन्य देशों की अपेक्षा बेहद कम होने का दावा कर रहे हैं जबकि यहां मृत्यु दर भी सर्वाधिक कम होने की बात की जा रही है लेकिन नए पॉजिटिव केस मिलने की संख्या में भी अचानक वृद्धि तो कुछ और ही कहानी कहने लगी है। कई ऐसे राज्य अब तेज गति से इस सूची में शामिल हो गए हैं जिनमें लोक डाउन के प्रथम चरण में लगभग संक्रमित व्यक्तियों की संख्या नगण्य थी लेकिन अब वहां तेज गति से संक्रमण फैलने के संकेत मिल रहे हैं।

एक तरफ महाराष्ट्र जैसे राज्य मैं कोविड-19 वायरस ने कहर बरपा रखा है और जहां अब कुल 777 93 व्यक्ति संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से 41402 व्यक्ति अस्पताल में भर्ती हैं और 33681 व्यक्ति ठीक हो कर घर जा चुके हैं जबकि यहां अब तक कुल 2710 लोगों ने अपने प्राण गवा दिए।

इस सूची में दूसरे स्थान पर तमिलनाडु है जहां अब तक 27256 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से 14901 व्यक्ति की ठीक होने का दावा किया गया है जबकि 12132 व्यक्ति इलाज करवा रहे हैं और 230 लोगों की मृत्यु हो गई है।

देश की राजधानी दिल्ली सर्वाधिक संक्रमित व्यक्तियों की सूची में तीसरे नंबर पर है और तेज गति से ऊपर उठ रहा है। यहां अब तक 25004 व्यक्ति संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से 14447 व्यक्ति इलाज में हैं और 9898 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं लेकिन दुखद स्थिति यह है कि यहां इस संक्रमण के शिकार हुए लोगों में से 659 लोगों को अपने प्राण गंवाने पड़े। दिल्ली में औसतन प्रतिदिन 1000 से अधिक नए पॉजीटिव केस सामने आ रहे हैं।

संक्रमण की सूची में चौथे स्थान पर गुजरात है जहां अब तक 18609 व्यक्ति संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से 12667 लोगों की स्वस्थ होने का दावा किया गया है और 4787 व्यक्ति इलाज करवा रहे हैं लेकिन यहां 1155 लोगों की मृत्यु हो गई है।

राजस्थान में संक्रमण का फैलाव तेज हो चुका है और यहां अब तक कुल 9862 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें से 7104 की स्वस्थ होने की बात की गई है जबकि 2545 व्यक्ति इलाज में हैं और 213 लोगों की यहां जान चली गई।

बात की जाए देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश की तो यहां भी हालात ठीक नहीं है और अब तक कुल 9237 व्यक्ति संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से 3553 व्यक्ति अस्पताल में भर्ती हैं और 5439 लोगों के ठीक होने का दावा किया गया है जबकि इस प्रदेश में भी इस संक्रमण से 245 लोगों की जान चली गई है।

इसी तरह मध्यप्रदेश में भी कुल 8762 व्यक्ति पश्चिम बंगाल में 6876 व्यक्ति बिहार में 4452 व्यक्ति कर्नाटका में 4320 व्यक्ति आंध्र प्रदेश में 4112 व्यक्ति हरियाणा में 3281 व्यक्ति तेलंगाना में 3147 व्यक्ति जम्मू और कश्मीर में 3142 व्यक्ति उड़ीसा में 2608 व्यक्ति पंजाब में 2415 व्यक्ति आसाम में 2116 व्यक्ति केरल में 1589 व्यक्ति उत्तराखंड में 1153 व्यक्ति झारखंड में 827 व्यक्ति छत्तीसगढ़ में 773 व्यक्ति त्रिपुरा में 646 हिमाचल प्रदेश में 383 व्यक्ति चंडीगढ़ में 302 व्यक्ति गोवा में 166 व्यक्ति व्यक्ति लद्दाख में नागालैंड में भी चोरी में अरुणाचल प्रदेश में अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मेघालय में 33 व्यक्ति व्यक्ति दादर एंड नगर हवेली दमन में 14 व्यक्ति जबकि में केवल दो व्यक्ति इस वायरस से संक्रमित हुए हैं।

You cannot copy content of this page