देश में लॉक डाउन के चौथे चरण की समाप्ति पर कोरोना का कहर और तेज हो गया, 24 घंटे में 7466 नए मामले

Font Size

सुभाष चंद्र चौधरी

नई दिल्ली, 29 मई । कोरोना वायरस का कहर भारत में भी लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 7466 नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन में सामने आए अब तक के सबसे ज्यादा पॉजिटिव मामले हैं। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1,65,799 हो गई है। इसके अलावा अभी तक 4706 लोगों की मौत हुई है जिनमे 175 लोगों ने पिछले 24 घंटे में अपने प्राण गवाएं।

आज जारी हुये आंकड़ो के मुताबिक
देश में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के सबसे ज़्यादा 7,466 मामले सामने आए और 175 मौतें हुईं। देश में कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 1,65,799 है, इसमें 89,987 सक्रिय मामले,71,105 ठीक/ डिस्चार्ज/विस्थापित हो चुके मामले और 4,706 मौतें शामिल हैं।

महाराष्ट्र लगातार देश में सर्वाधिक संक्रमित 59546 व्यक्ति वाला राज्य बना हुआ है और यहां अब तक 1982 लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि तमिलनाडु दूसरे नंबर पर है और यहां कुल मामले 19372 हैं जिनमें से 10548 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं और 145 लोगों की जान जा चुकी है।

देश की राजधानी दिल्ली तीसरे नंबर पर है जहां कुल 16281 व्यक्ति अब तक संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से 7495 लोग अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं और 315 लोगों को इस संक्रमण के कारण अपने प्राण गंवाने पड़े हैं।

सर्वाधिक संक्रमित लोगों की सूची में गुजरात चौथे नंबर पर है जहां 15562 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से 8003 लोग ठीक हो चुके हैं और यहां 960 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

राजस्थान में अब कुल 8067 कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति हैं जिनमें से 4817 व्यक्ति इस संक्रमण को हरा चुके हैं और 180 लोगों की जान चली गई।

देश का दिल कहा जाने वाला मध्यप्रदेश भी इस मामले में पीछे नहीं है जहां 7453 व्यक्ति अब तक संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से 4050 अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं और यहां भी 321 लोगों की जान चली गई है।

देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश भी अब धीरे-धीरे सर्वाधिक संक्रमित राज्यों की श्रेणी बाली सूची में ऊपर उठता जा रहा है जहां अब तक कुल 7170 पॉजिटिव व्यक्ति पाए गए हैं जिनमें से 4215 लोग रिकवर हो गए हैं और यहां 197 व्यक्तियों की जान गई है।

अगर बात की जाए पश्चिम बंगाल की तो यहां भी संख्या लगातार बढ़ती चली जा रही है और अब तक 4536 व्यक्ति कोरोनावायरस के शिकार हुए हैं जिनमें से 1668 लोग ठीक हो चुके हैं और 295 लोग मृत्यु को वरण कर चुके हैं।

सर्वाधिक जनसंख्या वालों में से एक बिहार भी अब 3296 संक्रमित लोगों के साथ तेजी से इस सूची में ऊपर उठता जा रहा है जहां 1211 लोग ही अब तक ठीक हो पाए हैं और 15 की जान चली गई है। हालांकि यहां आरंभ में संक्रमण लगभग शून्य था लेकिन दूसरे राज्यों में रहने वाले प्रवासी श्रमिकों की अपने प्रदेश बिहार लौटने की गति के साथ ही यहां संक्रमित व्यक्तियों की संख्या भी बढ़ने लगी। प्रदेश सरकार का यह दावा है कि यहां पाए गए संक्रमित लोगों में से अधिकतर व्यक्ति दूसरे राज्यों से लौटे हुए हैं जिन्हें उन राज्यों में सही देखरेख या फिर भोजन व आवास की कमी के कारण बिहार लौटना पड़ा।

दक्षिण भारत में भी यह संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है जहां आंध्र प्रदेश कर्नाटक तेलंगाना जैसे राज्यों में कुल मिलाकर 8000 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं और यहां लगभग 200 लोगों की जान गई है।

देश में लॉक डाउन के चौथे चरण की समाप्ति पर कोरोना का कहर और तेज हो गया, 24 घंटे में 7466 नए मामले 2

You cannot copy content of this page