बकरीद की छुट्टी अब 13 सितंबर को

Font Size
नई दिल्ली। दिल्ली/नई दिल्ली स्थित केन्द्र सरकार के सभी प्रशासनिक कार्यालय ईद-उल-जुहा (बकरीद) के मौके पर (12 सितंबर, 2016 के स्थान पर) 13 सितंबर, 2016 को बंद रहेंगे। हरियाणा सरकार ने  भी  ईद-उल-जुहा (बकर-ईद) का अवकाश सोमवार की बजाय मंगलवार 13 सितंबर को घोषित किया है।  इस संबंध में हरियाणा सरकार द्वारा आज अधिसूचना भ्भी जारी की गई है जिसमें कहा गया है कि ईद-उल-जुहा का त्यौहार 13 सितंबर को मनाया जा रहा है इसलिए सरकारी कार्यालयों में अवकाश 12 सितंबर सोमवार की बजाय 13 सितंबर मंगलवार को घोषित किया गया है। यह अवकाश नेगोशिएबल इंस्टरूमेंट्स एक्ट-1881 की धारा-25 के तहत भी मान्य होगा। सरकार द्वारा सोमवार 12 सितंबर को सामान्य कार्य दिवस घोषित किया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page