औरैया हादसा: मजदूरों की मौत पर मायावती ने केंद्र व यूपी सरकार पर उठाया सवाल

Font Size

लखनऊ, 16 मई। उत्तर प्रदेश के ओरैया में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं. 36 मजदूर घायल हुए हैं जिसमें से 15 की हालत नाजुक बनी हुई है। इस दर्दनाक घटना पर दुख जताते हुए बसपा की सुप्रीम मायावती ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाया है।

मायावती ने कहा कि कल ही यूपी के मुख्यमंत्री ने बयान दिया था कि जो भी मजदूर यहां आएंगे या यहां से गुजरेंगे, अधिकारी उनके ठहरने, खाने, सुरक्षा की पूरी व्यवस्था करेंगे। लेकिन दुख की बात है कि सीएम के दिशानिर्देशों को​ अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, जिसकी वजह से आज औरैया में बहुत बड़ा हादसा हुआ। उन्होंने आगे कहा कि मैं मुख्यमंत्री से उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करता हूं जिन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया। इस दुर्घटना में मारे गए या घायल हुए लोगों के परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान की जानी चाहिए।

Table of Contents

You cannot copy content of this page