पीएम के आर्थिक पैकेज पर गृह मंत्री सहित कई मंत्रियों ने क्या कहा ?

Font Size

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अपने संबोधन में देश के लिए घोषित आर्थिक पैकेज पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित देश के अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एक तरफ भाजपा के बड़े नेता इस आर्थिक पैकेज को भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मददगार बता रहे हैं जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी अब भी इस पर सवाल खड़े कर रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज पर कहा कि मोदी सरकार के हर निर्णय में देश और देशवासियों का हित केंद्र में रहा है। मोदी सरकार द्वारा घोषित किया गया लगभग ₹20 लाख करोड़ का विशेष पैकेज इसी को परिचायक है। जिसमें देश के गरीब, किसान, मध्यमवर्ग व व्यापारी वर्ग के हित समाहित हैं। इससे हर वर्ग सशक्त होगा और देश आत्मनिर्भर बनेगा।

श्री शाह ने कहा है कि 130 करोड़ लोगों की शक्ति वाला भारत अगर ठान ले तो हर संकल्प सम्भव है। मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में अब हर भारतवासी को यह संकल्प लेना होगा कि वो बिना रुके-बिना थके भारत को आत्मनिर्भर बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देगा। भारत की आत्मनिर्भरता में पूरे विश्व का कल्याण निहित है।

उन्होंने कहा कि आज @narendramodi जी ने एक विशेष अपील भी की, इस विषम परिस्थिति में जहाँ सब कुछ बंद था, तब हमारे लोकल हमारे कठिन समय के साथी बने और हमें सहयोग किया। इसलिए अब समय आ गया है कि हम अधिक से अधिक लोकल प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल का संकल्प लें और अपने लोकल को ग्लोबल बनायें।


यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा आज देश के लिए घोषित 20 लाख करोड़ रुपए के विशेष आर्थिक पैकेज के लिए उनका हार्दिक आभार। सभी देशवासी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत के आत्मनिर्भरता अभियान में उनके साथ है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह विशेष आर्थिक पैकेज, संकट की इस घड़ी में भारत में एक नया आत्म विश्वास पैदा करेगा। समर्थ और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण  के लिए प्रधानमंत्रीजी की इस घोषणा से देश की १३० करोड़ जनता में एक विश्वास और भरोसे का भाव जगा है।

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने इस घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी का कोरोना के संकटकाल में #AatmanirbharBharat हेतु 20 लाख करोड़ रूपये के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा करने के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि इस पैकेज से समाज का हर वर्ग मज़बूत होगा और देश के आर्थिक विकास को एक नई गति मिलेगी।

बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि आत्मनिर्भर हिंदुस्तान के आत्म विश्वास एवं लोकल के आधार पर नरेंद्र मोदी भारत को super power बनाएँगे।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा है कि मोदी जी आपने सम्बोधन से मीडिया को ख़बर बनाने को “हेडलाइन” तो दे दी पर देश को “मदद की हेल्पलाइन” का इंतज़ार है। वादे से हक़ीक़त तक का सफ़र पूरा होने का इंतज़ार रहेगा। कांग्रेस पार्टी के मीडिया प्रभारी ने कहा कि घर वापसी करते लाखों प्रवासी मज़दूर भाईयों को राहत, घाव पर मरहम, आर्थिक सहायता व सुरक्षित घर लौटने की मदद पहली ज़रूरत है। उम्मीद थी आज आप इसकी घोषणा करेंगे। देश राष्ट्रनिर्माता मज़दूरों व श्रमिकों के प्रति आपकी निठुरता व असवेंदनशीलता से निराश है।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है PM @NarendraModi के ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ का मैं स्वागत करता हूँ। यह देश के स्वावलंबी बनने की दिशा में एक बड़ी छलांग है।  यह बदलती वैश्विक भूमिका में भारत के हितों के लिये उठाया गया एक दूरदर्शी कदम है, जो एक मजबूत और स्वावलंबी भारत का निर्माण करेगा। #AatmanirbharBharat
उन्होंने कहा कि आज से हर भारतवासी को अपने लोकल के लिए ‘वोकल’ बनना है,  न सिर्फ लोकल Products खरीदने हैं, बल्कि उनका गर्व से प्रचार भी करना है।  मुझे पूरा विश्वास है कि हमारा देश ऐसा कर सकता है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page