मथुरा में डॉक्टर दंपति कोरोना से संक्रमित

Font Size

मथुरा, 10 मई। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के कोसीकलां कस्बे में एक निजी अस्पताल के संचालक चिकित्सक दंपति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कोसीकलां में एक नर्सिंग होम के संचालक एवं उनकी पत्नी को कुछ लक्षणों के चलते संशय हुआ तो उन्होंने शंका निवारण के लिए अपने नमूने दिल्ली में एक निजी प्रयोगशाला को भेजा।शनिवार को
देर शाम आई रिपोर्ट के अनुसार दोनों ही संक्रमित हैं।

यह जानकारी मिलते ही मुख्य चिकित्साधिकारी शेरसिंह ने आगे की कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग की एक टीम मौके पर भेज दी है जो संक्रमित चिकित्सक दंपति को पृथक-वास में रखने के साथ ही उनके संपर्क में आए सभी लोगों को भी अलग रखेगी।

Table of Contents

You cannot copy content of this page