महाराष्ट्र के औरंगाबाद में मालगाड़ी की चपेट में आने से 16 प्रवासी मजदूरों की मौत

Font Size

औरंगाबाद,08 मई । महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में करमान्ड के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से 16 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। मालगाड़ी का एक खाली रैक कुछ लोगों के ऊपर चढ़ गया। प्राप्त सूचना के अनुसार मारे गए सभी मजदूर मध्य प्रदेश लौट रहे थे और रेल की पटरियों पर सोये हुए थे, जीवित बचे लोगों में दो घायल हैं। जानकारी के अनुसार वे रेल की पटरियों के किनारे चल रहे थे और थकान के कारण पटरियों पर ही सो गए थे। अधिकारी ने बताया कि ट्रेन ने सुबह सवा पांच बजे उन्हें कुचल दिया।

 

दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) के नांदेड़ डिवीजन के जालना और औरंगाबाद के बीच एक मालगाड़ी 15 से अधिक प्रवासी मजदूरों के ऊपर से गुजर गई: रेलवे अधिकारी

दक्षिण सेंट्रल रेलवे की चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर का कहना है कि औरंगाबाद में कर्माड के पास एक हादसा हुआ है, जहां मालगाड़ी का एक खाली डिब्बा कुछ लोगों के ऊपर चढ गया । आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद है। रेलवे अधिकारी के मुताबिक जालना और औरंगाबाद के बीच एक मालगाड़ी 15 से अधिक प्रवासी मजदूरों के ऊपर से गुजर गई। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है और कुछ लोग घायल हो गए।

Table of Contents

You cannot copy content of this page