केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की नागपुर में एंजियोप्लास्टी हुई

Font Size

नागपुर (महाराष्ट्र), 25 अप्रैल। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की हाल ही में ‘एंजियोप्लास्टी’ हुई है। उनके एक करीबी सहयोगी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गडकरी के सहयोगी ने बताया कि सोमवार सुबह यहां एक निजी अस्पताल में उनकी ‘एंजियोप्लास्टी’ की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित अन्य नेताओं ने गडकरी को फोन किया और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

Table of Contents

You cannot copy content of this page