हरियाणा के राज्यपाल की घोषणा : एक वर्ष तक 30 प्रतिशत कम वेतन लेंगे

Font Size

चण्डीगढ़, 7 अप्रैल । हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने कहा है कि वे केन्द्र सरकार के निर्णय अनुसार आगामी एक वर्ष तक तीस प्रतिशत कम वेतन लेंगे। यह अंशदान प्रधानमंत्री केयर फण्ड में जमा करवाया जाएगा।


श्री आर्य ने बताया कि उन्होंने अपने ऐच्छिक कोष से 11 लाख रूपये की राशि हरियाणा कोरोना रिलीफ फण्ड में देने की भी स्वीकृति प्रदान की है। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए सभी प्रभावी कदम उठाए गए हैं। उन्होंने प्रदेश की जनता से फिर अपील की है कि  सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए गए निर्देशों का पालन करें। प्रदेश में चल रहे लाॅकडाउन को सफल बनाएं और सोशल डिसटेंसिंग की अनुपालना सुनिश्चित करें। इस वैश्विक महामारी से बचाव का सोशल डिसटेंसिंग ही एक मात्र उपाय है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page