लॉकडाउन के बीच पीएम मोदी कल सुबह 9 बजे देश के नाम देंगे Video संदेश

Font Size

नई दिल्ली, 02 अप्रैल। देश में 21 दिनों का लॉकडाउन और लगातार बढ़ते कोरोना के नए मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल यानी शुक्रवार की सुबह 9 बजे विडियो संदेश देंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

इससे पहले, पीएम मोदी ने 24 मार्च को राष्ट्र के नाम संबोधन में कोरोना वायरस के चलते देश को 21 दिनों तक लॉकडाउन करने का ऐलान किया था। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि था कि जो जहां हैं, वहीं रहें। यह लॉकडाउन आपके भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। प्रधानमंत्री ने लोगों से किसी भी कीमत पर घर के बाहर नहीं निकलने की सलाह दी थी। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का संकल्प जो हमने लिया था उसकी सिद्धी के लिए भारत के लोगों ने योगदान दिया।

Table of Contents

You cannot copy content of this page