फिल्मी सितारों ने गुरुग्राम निवासियों से की स्टे होम की अपील

Font Size
फिल्मी सितारों ने गुरुग्राम निवासियों से की स्टे होम की अपील 2
– बॉलीवुड फ़िल्म अभिनेता राजकुमार राव, पंजाबी फ़िल्म अभिनेता एवं कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी व फ़िल्म अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह ने किया वीडियो सन्देश जारी 
– सभी ने गुरुग्राम वासियों से घर में रहने का किया आह्वान
https://twitter.com/i/status/1244197920640880642
गुरुग्राम, 30 मार्च। आज लगभग पूरा विश्व कोरोना महामारी से लड़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देश में 14 दिन का लॉकडाउन घोषित किया हुआ है तथा नागरिकों को घर में रहने की सलाह दी गई है।
https://twitter.com/DC_Gurugram/status/1244304954325516290
ऐसे में गुरुग्राम की पृष्ठभूमि से जुड़े फिल्मी सितारे भी अपने संदेश के माध्यम से गुरुग्राम के नागरिकों से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं। फ़िल्म अभिनेता राजकुमार राव, पंजाबी फिल्म अभिनेता एवं कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी तथा बॉलीवुड अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह ने अपने वीडियो संदेशो के माध्यम से गुरुग्राम के नागरिकों से आह्वान किया गया है कि वे अपने घरों में रहकर इस वैश्विक महामारी से लड़ने में सहयोग करें। फिल्मी सितारों द्वारा नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त विनय प्रताप सिंह तथा उपायुक्त अमित खत्री के मार्गदर्शन में गुरुग्राम में सभी विभागों द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों की सराहना की गई है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page