हरियाणा के राज्यपाल होली मिलन में नहीं लेंगे हिस्सा : समारोह नहीं आयोजित करने की दी सलाह

Font Size
चण्डीगढ़, 05 मार्च :  हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सलाह दी है कि होली के अवसर पर बड़े मिलन समारोह न करें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी ट्वीट किया है कि ‘‘दुनियाभर के एक्सपटर््स कह रहे हैं, कोरोना वायरस (ब्व्टप्क्.19) को फैलने से रोकने के लिए किसी बड़े स्तर पर कोई कार्यक्रम न किया जाए, ज्यादा लोगों को एक जगह एकत्रित न किया जाए। इसलिए इस साल मैंने भी फैसला लिया है कि मैं किसी भी होली मिलन समारोह में हिस्सा नहीं लूंगा।‘‘
राज्यपाल श्री आर्य ने प्रदेश के सभी लोगों से कहा है कि वे होली पर्व पर पिछले सभी वैर-विरोध, शत्रुता, घृणा व प्रतिवाद को भूलकर प्रेम-प्यार की सद्भावना बढ़ाएं। उन्होनें होली पर्व पर सभी की खुशहाली और स्वस्थ जीवन की कामना की है। होली पर्व पर राजभवन में होने वाला होली मिलन समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।

Table of Contents

You cannot copy content of this page