कांग्रेस ने यूसुफ चोपान को जमानत मिलने पर शाह और NIA प्रमुख से मांगा इस्तीफा

Font Size

नयी दिल्ली,28 फरवरी । कांग्रेस ने आतंकवाद के आरोपी यूसुफ चोपान को जमानत मिलने पर शुक्रवार को सवाल खड़े किए और कहा कि पुलवामा आतंकवादी हमले में शामिल व्यक्ति के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ होने के बाद अब गृह मंत्री अमित शाह एवं एनआईए प्रमुख वाईसी मोदी को इस्तीफा दे देना चाहिए। हालांकि एनआईए ने एक बयान में कहा है कि चोपान नामक जिस व्यक्ति को जमानत मिली है उसे आतंकवाद की साजिश के एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया था न कि फरवरी, 2019 के हमला मामले में।

पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारी सीधी मांग है कि गृह मंत्री और एनआईए चीफ का इस्तीफा अनिवार्य है।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘ क्या यूसुफ चौपान नाम का व्यक्ति जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी है? जैश संसद हमले, पुलवामा और ऐसी ही कई आतंकी वारदातों का जिम्मेदार है या नहीं? पुलवामा हमले के आरोपी यूसुफ चोपान के खिलाफ चार्जशीट दाखिल क्यों नहीं की गई? क्या आप पुलवामा-संसद हमले को देश विरोधी अपराध मानते हैं?’’

उन्होंने यह भी पूछा, ‘‘केंद्र सरकार/पीआईबी के बयान पर किसी का हस्ताक्षर क्यों नहीं है? इसमें कहा गया है कि चोपान के खिलाफ सबूत न होने के कारण आरोपपत्र दाखिल नहीं हो पाया। ये कैसे संभव है? क्या यह जैश को क्लीन चिट नहीं है?’’ उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा हमले के नाम पर वोट लिया, लेकिन अब शहीदों और उस हमले को भूल गए।

Table of Contents

You cannot copy content of this page