बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा के लिए निर्धारित केंद्रों की लिस्ट जारी, 8 मार्च को होगी परीक्षा

Font Size

पटना। सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल ने बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा के लिए निर्धारित केंद्रों की लिस्ट जारी कर दी है. बिहार पुलिस में सिपाही के 11880 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है. अब उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र की जानकारी मिल सकती हैं. अपने रोल नंबर से अपने अपने परीक्षा केंद्रों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उक्त परीक्षा अगले महीने 8 मार्च को आयोजित की जाएगी।

यह जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर उपलब्ध है. फर्स्ट सीटिंग और सेकंड सीटिंग के अभ्यर्थियों के लिए अलग अलग दो लिस्ट जारी किये गए हैं. सिपाही के 11880 पदों  पर भर्ती के लिए राज्य में कुल 483 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं. सिपाही भर्ती परीक्षा में कुल 12 लाख 66 हजार अभ्यर्थी हैं.

उल्लेखनीय है कि कुछ अभ्यर्थी 12 जनवरी को पहली परीक्षा में शामिल हुए थे और अन्य अभ्यर्थियों की परीक्षा 20 जनवरी को होना निर्धारित थी। लेकिन गबड़ियों की शिकायत के बाद ऊक्त परीक्षा रद्द कर दी गई थी. अब नया कार्यक्रम और सेंटर लिस्ट उन्हीं अभ्यर्थियों के लिए जारी किये गए हैं. 

यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस, बिहार सैन्य पुलिस, विशेषीकृत इण्डिया रिजर्व वाहिनी, रिजर्व वाहिनी, बिहार राज्य बिहार राज्य औद्योगिक सुरक्षा वाहिनी में खाली पड़े सिपाही के पदों को भरने के लिए वैकेंसी निकाली थी. परीक्षा में सारे प्रश्न (आब्जेक्टिव) प्रकार के होंगे. लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी. आवंटित परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए ई-प्रवेश-पत्र के साथ अपना एक वैध फोटो पहचान-पत्र जैसे-मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड अथवा आधार कार्ड भी प्रस्तुत करना होगा.

Table of Contents

You cannot copy content of this page