शबाना आजमी घर लौंटी, शुभचिंतकों का आभार जताया

Font Size

मुंबई, 01 फरवरी :  पिछले महीने सड़क दुर्घटना में घायल हुईं अदाकारा शबाना आजमी ने शनिवार को कहा कि वह घर लौट आई हैं। उन्होंने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करने वाले अपने प्रशंसकों का धन्यवाद भी किया।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 18 जनवरी को हुए कार हादसे में 69 वर्षीय अभिनेत्री के सिर में चोट आई थी। उनके पति जावेद अख्तर भी उस कार में मौजूद थे लेकिन उन्हें चोट नहीं आई थी।

आजमी और उनके चालक कमलेश कामत को नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें उसी दिन अंधेरी के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने सेहतमंद होने के बाद की अपनी तस्वीर के साथ ट्विटर पर लिखा, “आपकी दुआओं और मेरे सेहतमंद होने की कामना के लिए सभी का धन्यवाद। अब मैं घर लौट आई हूं।”

उन्होंने कहा, “डॉक्टरों की टीम और नर्सिंग स्टाफ की उत्कृष्ट सेवा के लिए टीना अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल का धन्यवाद। मैं कृतज्ञ एवं आभारी हूं।” आजमी के चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है.

Table of Contents

You cannot copy content of this page