संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से होगा शुरू

Font Size

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को साल 2020-21 के लिए मोदी सरकार का आम बजट पेश कर सकती हैं। मिली जानकारी के मुताबिक संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा, जो 7 फरवरी तक चलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बजट सत्र दो भागों में होगा। पहला वाला सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 7 फरवरी तक चलेगा तो दूसरा सत्र मार्च के दूसरे हफ्ते में शुरू हो सकता है।
परम्परा के मुताबिक साल के पहले सत्र की शुरूआत राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी। उस वक्त राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगे। साथ ही साथ राष्ट्रपति कोविंद मोदी सरकार की योजनाओं का खाका भी पेश करेंगे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page