भाजपा अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली के बूथ कार्यकर्ताओं को 5 को करेंगे संबोधित

Font Size

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान में उतर कर विजय पताका फहराने की ट्रेनिंग देने का निर्णय लिया है। इस दृष्टि से भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष व देश के गृहमंत्री अमित शाह 5 जनवरी को आईजी स्‍टेडियम में दिल्ली के बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह चुनाव से पूर्व पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती है। इसलिए रविवार को कार्यकर्ताओं का मेगा सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी सहित सभी भाजपा सांसद और प्रदेश पदाधिकारी, दिल्ली के प्रभारी महासचिव, सभी जिला प्रमुख, ब्लॉक प्रमुख और विभिन्न शाखाओं के प्रमुख व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधनसभा का कार्यकाल फरवरी में पूरा हो रहा है इसलिए उससे पहले चुनाव संभावित है।

निर्वाचन आयोग ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा कर यह संकेत दे दिया है कि जल्द ही चुनाव की घोषणा की जा सकती है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page