कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए इलेक्शन कमेटी सहित छह समितियों का किया गठन

Font Size
  • प्रदेश इलेक्शन कमेटी के चेयरमेन दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा नियुक्त
  • केम्पेन कमेटी की कमान कीर्ति आजाद को, मेनिफेस्टो कमेटी के प्रमुख अजय माकन और पब्लिसिटी कमेटी के प्रमुख वरिष्ठ कांग्रेसी जेबीपी अग्रवाल बनाये गए

सुभाष चौधरी /प्रधान संपादक

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश इलेक्शन कमेटी सहित छह विभिन्न कमेटियों के गठन की घोषणा की है। केंद्रीय नेतृत्व की स्वीकृति के बाद सभी कमेटियों के अध्यक्ष और सदस्यों के नाम भी घोषित कर दिए गए हैं। प्रदेश इलेक्शन कमेटी के चेयरमेन दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा को बनाया गया है जबकि केम्पेन कमेटी की कमान कीर्ति आजाद को, मेनिफेस्टो कमेटी के प्रमुख अजय माकन और पब्लिसिटी कमेटी के प्रमुख वरिष्ठ कांग्रेसी जेबीपी अग्रवाल बनाये गए हैं।

कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव में प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देने के लिए कमर कस ली है। छह से अधिक कमेटी का गठन कर सभी वरिष्ठ और युवा चेहरे को अलग अलग जिम्मेदारी दी है। इसमें सभी समुदायों और जातियों को भी समायोजित करने की कोशिश की गई है।

पार्टी ने इलेक्शन कमेटी की कमान प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौपड़ा को दी है जिसमें कपिल, सिब्बल, अजय माकन सहित 56 नेताओं को रखा गया है। इस कमेटी में लगभग सभी बड़े नेताओं को शामिल किया गया है। दूसरीं तरफ केम्पेन कमेटी में 157 सदस्य शामिल किए गए हैं जिसके प्रमुख पूर्व सांसद कीर्ति आजाद बनाये गए हैं। कीर्ति आजाद पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में आये थे और झारखण्ड से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।

पार्टी ने मेनिफेस्टो कमेटी की जिम्मेदारी अपने तेजतर्रार नेता अजय माकन को दी है। इस कमेटी के उपाध्यक्ष हारून यूसुफ बनाये गए हैं और कन्वेनर डॉ किरण वालिया और को कन्वेनर डॉ नरेंद्र नाथ हैं। इस कमेटी में 69 सदस्य हैं।

पब्लिसिटी कमेटी के चेयरमेन वरिष्ठ कांग्रेसी जे पी अग्रवाल नियुक्त किये गए हैं जबकि वाईस चेयरमेन मनीष चतरथ के साथ 156 सदस्य शामिल किए गए हैं।

इसके अलावा पार्टी ने भारी भरकम इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी का भी गठन किया है। इसके प्रमुख पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली बनाये गए हैं और उनके साथ 65 सदस्यों की टीम है। इस बार मीडिया कॉर्डिनेशन कमेटी के चेयरमेन मुकेश शर्मा हैं और इसमें 104 नेताओं को शामिल कर इसे चुस्त दुरुस्त करने की कोशिश की गई है।

Image

Image

Image

Image

Image

Image

Image

You cannot copy content of this page