स्काईवाक से कूद कर महिला ने आत्महत्या की

Font Size

ठाणे, दो जनवरी (एएनएस) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक अज्ञात महिला ने स्काईवाक से कूद कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

घटना बुधवार की रात करीब 11 बजे तीन हाथ नाका जंक्शन के पास हुई।

पुलिस इन्स्पेक्टर ए एस पठान ने बताया कि करीब बीस साल उम्र की महिला जंक्शन के समीप स्थित मॉल के पास बने स्काईवाक पर चढ़ी और नीचे छलांग लगा दी।

पठान के अनुसार, महिला को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि महिला की पहचान की जानी है। उनके अनुसार, अन्य पुलिस थानों से यह पता किया जा रहा है कि क्या कहीं गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page