दिल्ली स्थित पीरागढ़ी में लगी आग, 14 घायल, बचाव अभियान जारी

Font Size

नयी दिल्ली। दिल्ली के पीरागढ़ी क्षेत्र में एक बैट्री फैक्ट्री में लगी आग के बाद बृहस्पतिवार को हुए विस्फोट में 13 दमकलकर्मियों समेत 14 लोग घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री का एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गया और एक व्यक्ति अब भी मलबे में फंसा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उद्योग नगर में लगी आग को बुझाने दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे थे और तभी इमारत में विस्फोट हो गया।

अग्निशमन विभाग को आग के बारे में सुबह चार बजकर 23 मिनट पर जानकारी मिली थी।

Table of Contents

You cannot copy content of this page