दिल्ली में दरियागंज हिंसा के संबंध में 15 लोग गिरफ्तार

Font Size

नयी दिल्ली । पुरानी दिल्ली के दरियागंज में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ एक प्रदर्शन के दौरान हिंसा के संबंध में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि शुरुआत में 10 लोगों को पकड़ा गया था लेकिन बाद में पांच और लोगों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि इन पर दंगा करने और पुलिसकर्मियों को ड्यूटी निभाने से रोकने के लिए बल प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार शाम को सुभाष मार्ग इलाके में खड़ी एक निजी कार को आग लगा दी थी। आग पर फौरन काबू पा लिया गया था।

प्रदर्शन और हिंसा के संबंध में 40 लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें से आठ नाबालिगों को शनिवार तड़के रिहा कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए इन लोगों में से 10 को गिरफ्तार किया गया है। मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page